देहरादून: एनजीटी की संयुक्त टीम ने मसूरी में हो रहे भू-धसाव का किया स्थलीय निरीक्षण, भू धसाव वाले छह स्थानों को किया गया चिंहित
एनजीटी की टीम ने जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मसूरी में हो रहे भू-धसाव का संज्ञान लिया है। संयुक्त टीम ने मसूरी के 6 स्थानों को चिंहित किया है। जगह चिंहित करने के बाद प्लान तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।