देहरादून: नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दीपनगर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की
खबर देहरादून से है जहां नदी के किनारे 2016 के बाद से किए गए अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही जारी है । नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दीप नगर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की। बता दे कि एनजीटी के आदेश के बाद 2016 के बाद नदी के किनारे बनी अवैध बस्तियों के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है ।