देहरादून: नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने उन्नति बिहार,देहरादून के पास से दो चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 7 पेटी टाईल्स की बरामद
देहरादून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों अभियुक्त मोहम्मद सोहेल, उम्र 18 वर्ष और अभियुक्त नितिन वर्मा, उम्र 28 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 7 पेटी टाईल्स बरामद की है। 26.05.24 को वादी देवेन्द्र दत्त ने थाने में अपने निर्माणाधीन मकान से टाईल्स चोरी होने की तहरीर दी थी।