देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सोनिका ने एनआईसी सभागार, कचहरी, देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डा सोनिका ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। डा सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैँ कि मतगणना के लिए सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही देहरादून अंर्तगत 10 विधानसभाओं की मतगणना कर्मचारियों का प्रथम रैंडमाइजेशन किया जाए।