देहरादून: SSP अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय, देहरादून में की प्रेसवार्ता,चद्रलोक कॉलोनी स्थित घर में हुई लूटपाट मामले का किया खुलासा
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में प्रेसकॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1100 रुपए की नगदी, दो मोबाईल, दो देशी तमंचे के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।