हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अहबाब नगर और पीठ बाजार से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अलग अलग स्थानों से दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। अहबाब नगर से वारंटी नसीरुद्दीन को वाद संख्या 1459/2024 में जबकि पीठ बाजार स्थित लोधा मंडी से वारंटी नाजिम अब्बासी को वाद संख्या 1141/2024 में गिरफ्तार किया गया। दोनो वारंटी को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को गुरुवार को ही रौशनाबाद स्थित जेल भेज दिया गया है।