हरिद्वार: भूमा निकेतन पहुंचे हरीश रावत को संतों ने गौहत्या के विरोध में खड़े होने की दी सलाह
हरियाणा चुनाव संपन्न होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तमाम संतों से आशीर्वाद लिया। हरीश रावत को संतों ने सलाह दी कि कांग्रेस गौ हत्या का विरोध करे, तभी कांग्रेस जीतती नजर आएगी। शाम 5 बजे भूमा निकेतन पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि BJP के शासनकाल में गौमांस का निर्यात 3 गुना बढ़ा है, जबकि कांग्रेस के समय गौमांस पर प्रतिबंध था।