हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अभियान चलाकर क्षेत्र से 12 मोटरसाइकिल और 2 कार की जब्त, ड्रिंक एंड ड्राइव में 14 लोगों के काटे चालान
सिडकुल थाना पुलिस ने अभियान चलाकर क्षेत्र से 12 मोटरसाइकिल और दो कार जब्त कर ली। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 लोगों के ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान काटे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थानों की पुलिस को सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 वाहन जब्त और 14 चालकों के चालान काटे गए हैं