हरिद्वार: रामगढ़ क्षेत्र में ब्लैक कोबरा सांप निकलने से मची अफरा-तफरी, लोगों ने खुद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हरिद्वार के रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को ब्लैक कोबरा सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने खुद सांप को रेस्क्यू किया। एक बोरे में भरकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। गनीमत रही कि वक्त रहते एक घर में खेल रहे बच्चों की नजर सांप पर पड़ गई वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी। पिछले दिनों भी सांप के काटने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है।