हरिद्वार: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारियों ने पीएम मोदी को ज्ञापन प्रेषित कर मिलावटखोरी पर सख्त कानून बनाने की उठाई मांग
व्यापारियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित कर PM मोदी से मिलावटखोरी पर सख्त कानून बनाने की मांग की। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में आपत्तिजनक चीजों की मिलावट करके बेचे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस पर सख्त कानून बनना चाहिए। हर होटल और ढाबों पर उसे चलाने वाले की पहचान उजागर होनी चाहिए।