प्रेस विज्ञप्ति- 2
नालंदा।
....….................
*असामाजिक तत्वों पर सख्त नकेल : बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन, महिला थाना और जिला प्रोग्राम कार्यालय की बालिकाओं के साथ संयुक्त बैठक।*
दिनांक 1 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 7.8.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) एवं SHO महिला थाना द्वारा बिहार शरीफ मे विद्यालय की बालिकाओं के साथ एक अनुवर्ती संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संवाद कार्यक्रम में शहर की बालिकाओं ने अपनी सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं और असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के सेवन, नशे (ड्रग्स) की आपूर्ति तथा आने-जाने वाली लड़कियों पर कमेंट कसने/छेड़खानी करने वाले प्रमुख स्थानों (अड्डों) की विस्तृत जानकारी दी।
बालिकाओं द्वारा चिन्हित प्रमुख संवेदनशील स्थान:
• धनेश्वर घाट मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र
• खंदक पर
• डोमिनोज के बगल वाली गली
• गढ़ पर सर्कस मैदान (नगर निगम के पास)
• नवाब रोड शंकर जी के मंदिर के पास
• नई सराय (गौरागढ़ कन्या मध्य विद्यालय के पीछे)
• रामचंद्रपुर बस स्टैंड के अंदर स्थित गली
• टिकुली पर (मुहद्दी नगर स्कूल के पास)
• सर्वोदय नगर जीवन दीप पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र
• एब्म एसoएसo बालिका उच्च विद्यालय के गेट के अपोज़िट में |
प्रशासनिक निर्देश एवं कार्य योजना:
• 10 दिनों में होगी स्थिति की समीक्षा: अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ) ने बालिकाओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए सभी चिन्हित स्थलों पर कड़ी प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 10 दिनों के भीतर पुन: संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अद्यतन स्थिति (Progress Review) की समीक्षा की जाएगी।
• 'रोको और टोको' अभियान: बैठक में उपस्थित सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने सुझाव दिया कि चिन्हित स्थलों पर 'रोको और टोको' अभियान चलाया जाएगा। किसी भी स्थान पर अनावश्यक रूप से अधिक संख्या में एकत्र लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम हो सके।
• व्यापक मीडिया प्रचार-प्रसार: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में की जाने वाली पुलिस कार्रवाई, 112, 181, 1098 पर प्राप्त शिकायतें, चिह्नित स्थानों पर 112 की तैनाती और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जानकारी को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कि जाएगी । इसका उद्देश्य छेड़खानी व अन्य घटनाओं पर नकेल कसना , बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा ऐसी घटनाओं को रोकथाम करना जिसमे व्यक्तिगत फोटो, सेल्फी/रील आदि को एआई के माध्यम से इडिट कर लड़कियों को ब्लैकमेल करना आदि का रोकथाम और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के साथ साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।
जिला प्रशासन बिहार शरीफ की बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित, भयमुक्त और सहज वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026