04.प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------
दिनांक-07अगस्त 2026
**संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश नालंदा पहुंचा**
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा लाया गया।
बिहारशरीफ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए तथा गुरु रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Patna
Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026