जमुई: कल्याणपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार जन हुए घायल, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 कल्याणपुर मोहल्ला में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट में चार लोग घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।