जमुई: मलयपुर में बकाया पैसा मांगने को लेकर एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 मलयपुर में किराना दुकान से लिए सामानो का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मलयपुर के बलवाडीह निवासी मनोज कुमार बर्णवाल के रूप में हुई है। मरपीट का आरोप रेल कर्मी राजेश कुमार रावत पर लगाया है।