जमुई: दोबारा शराब पीने मामले में चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने दोबारा शराब पीने मामले में बिसनपुर गांव निवासी गंगाधर यादव को गिरफ्तार किया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले गंगाधर यादव को जुर्माना की राशि के साथ छोड़ा गया था।