भितरवार: श्मशान घाट पर अतिक्रमण, 5 किलोमीटर दूर भितरवार में हुआ अंतिम संस्कार
भितरवार नगर परिषद क्षेत्र से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम डडुमर मे युवक की जहर खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को गांव से महज 5 किलोमीटर दूर भितरवार आना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरक्षित भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराकर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए।