नबीनगर: नैनो होटल नबीनगर के पास से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने नैनो होटल नबीनगर के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सिमरी जैतिया निवासी शशिकांत सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार को बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.