नबीनगर: झरहा गांव से पुलिस ने 83 बोतल देसी टनाका शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के झरहा गांव से 83 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर झरहा गांव निवासी प्रदीप राम है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.