एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकोरहा गांव से 11 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अकोरहा गांव निवासी अनिल चौधरी है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने शनिवार को बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.