बथनाहा: बथनाहा में आपूर्ति गोदाम का प्रखंड प्रमुख रत्न कुमार ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बथनाहा। प्रखंड प्रमुख रत्न कुमार ने गुरुवार को बथनाहा स्थित आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण, वितरण व्यवस्था और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख ने संबंधित कर्मियों से खदान के स्टॉक और वितरण से जुड़ी जानकारी ली।