द्वारका: हत्या और दहेज मामले में पैरोल पर फरार आरोपी को द्वारका जेल की टीम ने किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के जेल बेल सेल की पुलिस टीम ने दहेज और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुके एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जो पैरोल लेकर 2 साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान राजीव वर्मा के रूप में हुई है, वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। इसके ऊपर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना में लगभग 22 साल पहले मामला दर्ज हुआ था।