द्वारका: द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल ने महावीर एंक्लेव से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार मोबाइल और हथियार बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 16 मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु शर्मा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। यह मोहन गार्डन इलाके का रहने वाला है।