द्वारका: पश्चिमी ज़िले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से एक चोर को किया गिरफ्तार
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को शिवाजी स्पोर्ट्स कंपलेक्स राजौरी गार्डन से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चमन के रूप में हुई है, यह रघुवीर नगर इलाके का रहने वाला है। इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जो अंबेडकर नगर और मोती नगर थाना इलाके से चुराई गई थी।