द्वारका: द्वारका सेक्टर 19 के अक्षरधाम अपार्टमेंट में एक फ्लैट में लगी भीषण आग
द्वारका सेक्टर 19 में स्थित अक्षरधाम अपार्टमेंट में रात 8:33 बजे अचानक एक फ्लैट में आग लग गई और देखते ही देखते फर्स्ट फ्लोर का फ्लैट पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। मामले की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 3 गाड़ियां सहित 15 फायर कर्मी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर रात 10:15 भी काबू पाया गया।