खेत में बैल के धान चरने पर विवाद, बुजुर्ग की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बसलंघना में खेत में बैल के धान चरने की बात को लेकर हुए विवाद में 56 वर्षीय एतवा राम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 52 वर्षीय आरोपी फिटू राम उर्फ धनक राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की शाम मृतक अपने बैलों को चराने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान आरोपी के खेत में बैलों द्वारा धान चरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने बांस और लकड़ी के डंडे से मृतक की पीठ, जांघ और हाथों पर कई वार किए। साथ ही लात-घूंसों से भी मारपीट की।
गंभीर रूप से घायल एतवा राम को जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 374/2026 के तहत BNS की धारा 103(1) में अपराध दर्ज किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस और लकड़ी के दो डंडे भी बरामद किए ग�
Sanna, Jashpur | Nov 13, 2026