उधवा: चांदशहर पंचायत के दक्षिण टोला में जर्जर एलटी तार गिरा, मां-बेटी समेत तीन घायल
उधवा प्रखंड क्षेत्र के चांदशहर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित दक्षिण टोला में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे जर्जर एलटी विद्युत तार अचानक गिरने से बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गया। इस घटना में एक 14 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।