सम्भल में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, मतदान स्थलों के आधार पर नियुक्त सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में स्थित मतदान स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।बैठक में मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों का भौतिक निरीक्षण, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, कानून एवं शांति व्यवस्था, पुलिस बल की उपलब्धता तथा निर्वाचन के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर मतदान स्थलों की भौतिक स्थिति का जायजा लें तथा निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का समय से सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
Sambhal, Sambhal | Nov 21, 2026