पटना ग्रामीण: जीरो माइल के पास ट्रक से 6894 लीटर शराब बरामद, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जीरो माइल के पास एक ट्रक से 6894 लीटर शराब बरामद किया है। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो कि यूपी के रहने वाले हैं। दोनों के पास से एक कागज भी मिला है जिसमें उन्होंने कहां-कहां टैक्स दिया है इस बात की जानकारी है।