शाजापुर: शाजापुर में गरबा स्थलों पर वाहनों से महिला पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
शाजापुर में गरबा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस की विशेष टीम बनाई गई हैं। यह टीम गरबा स्थलों पर नजर रखेंगी और दो पहिया वाहन से क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। जिले के सभी क्षैत्रो में विशेष व्यवस्था हेतु पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस बल की कुल 32 पेट्रोलिंग पार्टियों को तैयार किया गया है।