शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया, एक आरोपी भी पकड़ा
बेरछा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी गया एक ट्रैक्टर बरामद किया है। मामले में ट्रैक्टर चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया की 26 अगस्त को फरियादी बाबूलाल निवासी चौसला कुल्मी ने थाना बेरछा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।