शाजापुर: अभियान के तहत शाजापुर पुलिस ने आजाद चौक में किया नुक्कड-नाटक का आयोजन, कानून के बारे में बताया
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शाजापुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को शाम 5:00 बजे आजाद चौक मे नुक्कड-नाटक के माध्यम से बताया कि बालिका शिक्षा को महत्व ना देकर लिंग-भेद करना, दहेज की मांग करना व शराब पीकर घरेलु हिंसा करने के संबध में जागरुक करते हुए कानून के बारे में जानकारी दी