शाजापुर: विजयनगर में बिजली कंपनी ने पेड़ छंटाई के नाम पर दो हरे वृक्ष काटे, स्थानीय नागरिकों का आक्रोश
शाजापुर के विजयनगर में बिजली कंपनी द्वारा पेड़ छंटाई के नाम पर दो हरे भरे वृक्षों की पूरी तरह से काट दिया। बिजली कंपनी के द्वारा की गई पेड़ कटाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना इन पेड़ों को हमने लगाया, बिजली कंपनी को केवल छंटाई करने का अधिकार है।