शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल के साथ ₹2000 के इनामी बदमाश को पकड़ा
बेरछा थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब के साथ 2000 रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा है। इस बदमाश पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की है। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि ईनामी कंजर अमिश पिता रंजीत कंजर निवासी रुलकी कंजर डेरा को गिरफ्तार किया है।