टीकमगढ़: टीकमगढ़ के गांधी चौराहा पर हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
टीकमगढ़ में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मान को ठेस पहुंचाने और कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को शाम 6 वजे टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नफरत नहीं, न्याय चाहिए” का संदेश देते हुए घटना की निंदा की।