हरिद्वार: लक्सर राजमार्ग पर डाक कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर लापता हुआ ड्राईवर, पथरी SO ने खुद चलाकर किया यातायात सामान्य
सोमवार को बड़ी संख्या में डाक कांवड़ियों के पहुंचने से सभी रास्तों पर भयंकर जाम की स्थिति रही। फेरूपुर में लक्सर राजमार्ग पर जाम में फंसी डाक कांवड़ियों की DJ लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राईवर कहीं लापता हो गया, मौके पर पहुंचे पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर ट्रैक्टर ट्रॉली को चलाकर सड़क किनारे किया, तब जा कर यातायात जाम खुल सका।