हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने पहाड़ी बस्ती से सपेरा गैंग के चार चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद किए लाखों की चोरी के आभूषण
पथरी थाना पुलिस ने आज पहाड़ी बस्ती से सपेरा गैंग के चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लाखों की चोरी के आभूषण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों के नाम रोहतास नाथ, ललित नाथ और अभिषेक और अक्षय हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले डोबनगर स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गठित पुलिस टीम ने आज चारों को दबोच लिया है।