हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर नहाते हुए गंगा में डूबे मेरठ के चार किशोर, एसडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार में कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे चार किशोरों को एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। आज मेरठ से आए चार किशोर गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने लगे थे। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने पानी में छलांग लगा दी और करीब डेढ़ सौ मीटर तक पानी में बह रहे किशोरों का पीछा करते हुए हर की पौड़ी के पास रेस्क्यू किया गया।