नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर की उपस्थिति में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित हुई
कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।