सिहोरा: ग्राम दरौली कला में घर में हाथ बंधे मिली महिला, हत्या का केस दर्ज
खितौला थाना क्षेत्र के ग्राम दरौली कला में शुक्रवार को 45 वर्षीय लक्ष्मीबाई राठौर घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे और सिर, गले एवं कान के पास चोट के निशान मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।