सिसई: बरगांव बोड़ेया टोली के सरना स्थल में पहान पूजार के द्वारा पारंपरिक विधि विधान से की गई सरहुल पूजा
Sisai, Gumla | Mar 29, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव बोड़ेया टोली के सरना स्थल में गांव के पहान पुजार के द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से सरहुल पूजा की गई।पूजा के दौरान बकरे की बलि भी दी गई।बताया गया कि सरना समाज के लोग प्रकृति पूजक हैं,पेड़ पौधे नदी नाला पहाड इत्यादि की पूजा करते हैं और सरहुल पूजा मनाते हैं।