सिसई: थाना रोड में सिसई थाने के पास भिड़ीं दो बाइक, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Sisai, Gumla | Mar 29, 2024 सिसई थाना के समीप थाना रोड में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दोनों मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को रेफरल भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।