वाड्रफनगर सोमवार कुपोषण मुक्त बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में जिले भर में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 18 फरवरी तक संचालित होगासमस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वजन मापा जा रहा है