जतारा: गररौली गांव में जामुन के पेड़ से गिरा 5 वर्षीय बच्चा, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर
जतारा अंतर्गत आने वाले गररौली गांव में एक 5 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी नाम का बालक सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जामुन के पेड़ से नीचे जा गिरा इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सर में गंभीर चोट आ गई। उपचार के लिए टीकमगढ़ भेजा गया था। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है।