सिंगरौली: शासन मयार पुल पर दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
एक बाइक सवार बीजपुर से बैढ़न की ओर आ रहा था और उसी के विपरीत दिशा से दूसरा बाइक सवार आ रहा था जहां शासन मयार पुल पर पहुंचते ही दोनों अनियंत्रित होकर आमने-सामने से भीड गए जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।