अगिआंव: सिकरहटा में गोलीबारी की घटना के बाद भोजपुर एसपी पहुंचे घटनास्थल
बुधवार की रात 7 बजे के करीब भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव पहुंचकर स्वर्ण व्यवसायी भोला के साथ हुई गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया... और घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं तथा मौके की परिस्थितियों की जानकारी ली।