सूरजगढ़: गरीब नगर गांव के काली स्थान प्रांगण में अंतर जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन
मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के गरीब नगर गांव काली स्थान प्रांगण में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में अंतर जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसका उद्घाटन फीता काटकर किया गया. यहां कवियों ने देशभक्ति, समाज, राजनीति, व्यंग्य एवं मानवीय संवेदनाओं पर ओजपूर्ण रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया