लखीसराय: आपातकाल की बरसी पर जेपी सेनानियों का काला दिवस, छह सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।
जिला धरनास्थल पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले एकदिवसीय काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत जेपी सेनानियों ने प्रदर्शन कर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। गुरुवार के दोपहर 12:15 पर वक्ताओं ने कहा तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को गंभीर क्षतिपहुंचाई गई थी