पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर माफी निवासी कृष्णा कुमार द्वारा पयागपुर थाने में बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी राम रतन,माधव व सनी ने गन्ना लोड करने को कहा लेकिन समय न होने की वजह से मना कर दिया जिससे नाराज होकर उन लोगों ने कृष्णा मोहन के साथ मारपीट की जिस पर पयागपुर पुलिस ने शाम 7 बजे 3 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।