खगड़िया: ठाठा नवटोलिया में भैंस विवाद में भाई ने भाई को डंडे से मारा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा नवटोलिया में मंगलवार 3:00 बजे भैंस विवाद को लेकर भाई ने भाई को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान ठाठा नवटोलिया के रहने वाले मलिक यादव के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि भैंस को लेकर दोनों भाई ने विवाद हुआ