खगड़िया: अलौली में ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के अलौली में मंगलवार 2:00 बजे ऑटो पलटने से तीन यात्री जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मघौना गांव के रहने वाले त्रिपुरारी यादव अन्नपूर्णा देवी और उनके पुत्र कृष्ण कुमार रूप में की गई है। घायल अन्नपूर्णा देवी ने बताई की मघौना गांव से खगड़िया जा रहे थे।